वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस की तत्परता और सक्रियता से एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया गया, जिससे पीड़ित के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुर्शीद आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी ग्राम छितही, थाना महुली का मोबाइल फोन गुम हो गया था। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना थाना महुली पर दी। सूचना मिलते ही थाना महुली की साइबर टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की।
साइबर टीम के सतत प्रयास और तकनीकी सहयोग से गुम मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। इसके बाद पीड़ित खुर्शीद आलम को थाना बुलाकर उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर उन्होंने महुली पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
थाना महुली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना पर सूचना दें, ताकि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

No comments:
Post a Comment