<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

थाना महुली में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पुलिस कर्मियों ने कराई जांच

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना महुली परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया।

डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों के लिए ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में मौजूद चिकित्सकीय टीम ने पुलिसकर्मियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया।

पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है। इसी उद्देश्य से इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पुलिसकर्मी समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर स्वस्थ रह सकें और बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

शिविर में थाना महुली के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages