<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी


बस्ती। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में गौर ब्लाक के मझौआ चौबे-तेनुआ स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान गजराज और समाजसेवी दुर्गेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर लगभग 30 महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। व्याख्यान कर्ता सूर्य प्रकाश मिश्रा, राम यज्ञ धूसिया और अखिलेश चौधरी आदि ने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाएं छोटे-छोटे उद्यम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षक द्वारा समूह की महिलाओं को डीआरपी के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। साथ ही स्टार्टअप, उद्यमिता विकास और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
इसके अतिरिक्त पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, ऋण सुविधा तथा प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर केंद्र के प्रभारी विजय कुमार और पर्यवेक्षक अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages