बस्ती। शहर स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को किसान प्रशिक्षण संस्थान, बस्ती में 'सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस की रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वागत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र रहे। उन्होंने अपने संबोधन में एनएसएस की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण और मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. रंजन कुमार बसाक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ तथा दिनेश कुमार ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसे सुरक्षित रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन प्रणव सिंह और नित्या दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विशाल प्रकाश, डॉ. सूर्य प्रताप वर्मा, डॉ. प्रमोद रावत, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक मिश्रा, अक्षय कुमार, संदीप कन्नौजिया और डॉ. मोहम्मद सोहेल सहित अन्य शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment