<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना का औचक निरीक्षण, मार्च तक विकास कार्य पूरे करने के निर्देश


बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बुधवार को नगर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अटल नगर वार्ड में निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय का जायजा लिया और इसे हर हाल में मार्च माह तक पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन को पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) बनाने का सुझाव भी दिया।
इसके बाद अध्यक्ष ने राजा उदय प्रताप नगर वार्ड में बन रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने इन योजनाओं को वाई-फाई और सोलर सिस्टम से जोड़ने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने को कहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने भगत सिंह नगर वार्ड में निर्माणाधीन अंबेडकर पार्क तथा गुरु प्रसाद नगर वार्ड में बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदारों ने बताया कि शासन से दूसरी किस्त का धनराशि न मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को शासन से समन्वय स्थापित कर जल्द धनराशि अवमुक्त कराने और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर नगर-कप्तानगंज मार्ग पर एक शौचालय कॉम्प्लेक्स बनवाने का आश्वासन भी दिया गया।
अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को देश का एक आदर्श और मॉडल नगर पंचायत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/18eAzivHZ1/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें। ☝️☝️ 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages