वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने एवं लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजना अधिकारी श्रीमती माधुरी ने नवजात कन्याओं को ड्रेस, मिठाई एवं बेबी किट भेंट की तथा उनकी माताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही केक काटकर कन्या जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला सहित अस्पताल के स्टाफ एवं नवजात बच्चियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया तथा समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

No comments:
Post a Comment