<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। थाना मेंहदावल पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 68/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त शिवपाल यादव उर्फ गोलू पुत्र श्याम यादव निवासी नोनिया छापर थाना भटनी जिला देवरिया को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि वादी ने 28 फरवरी 2026 को थाना मेंहदावल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को उक्त आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।

थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने 6 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता को बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages