<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए एसपी ने की समीक्षा बैठक, विवेचकों को दिए सख्त निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने बुधवार को थाना कोतवाली और थाना दुधारा के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की प्रगति तथा आईजीआरएस (IGRS) प्रार्थना पत्रों में असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा कर उनमें आ रही विधिक एवं व्यावहारिक बाधाओं को दूर करते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित करना था।
बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण किया जाए। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट तथा गंभीर आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों (फॉरेंसिक एविडेंस) के संकलन पर जोर देने को कहा गया, ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने थाना कोतवाली और दुधारा क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही विवेचकों से कहा गया कि वे पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को विवेचना की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराते रहें, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ विवेचनाएं तकनीकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा में लंबित हैं। इस पर संबंधित लैब से समन्वय स्थापित कर रिपोर्ट जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने लापरवाही बरतने वाले विवेचकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages