<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में पंचायत व विधानसभा चुनाव की रणनीति तय

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता




बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को बड़े बन के निकट स्थित एक मैरिज हाल में मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, बनारस व प्रयागराज के मंडल प्रभारी तथा पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा कि बसपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ और सेक्टर स्तर की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज किया जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी उदयभान, के.के. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, राम सूरत चौधरी और संजय धूसिया ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही Mayawati के संकल्प साकार होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़े और कोई मतदाता वंचित न रहे।

इस अवसर पर कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक, रामकिशोर पाठक, विजय पाण्डेय, संजय चौधरी, सुशील शुक्ल, सुनीता दूबे सहित सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संतकबीर नगर के जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages