- बस्ती में प्रशिक्षित घनश्याम ने अयोध्या प्रीमियर लीग में लगाया तूफानी शतक, प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का मिला खिताब
बस्ती। अयोध्या प्रीमियर लीग में बस्ती के एकेडमी में प्रशिक्षित युवा बल्लेबाज़ घनश्याम उपाध्याय ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 61 गेंदों पर 131 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जिससे एकेडमी में उत्साह और उल्लास का माहौल है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में चल रहे प्रीमियर लीग में बेतवा ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए घनश्याम ने गोमती थंडर्स के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। घनश्याम की इस शानदार पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच तथा बेस्ट बैटर चुना गया।
घनश्याम उपाध्याय, कोच अनिकेत उपाध्याय के मार्गदर्शन में बस्ती शहर स्थित सेंट जेवियर्स क्रिकेट अकादमी में संचालित विजय यादव क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच अनिकेत उपाध्याय बीसीसीआई लेवल-1 तथा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लेवल-2 प्रमाणित कोच हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी की आधुनिक प्रशिक्षण पद्धति और नियमित अभ्यास ने घनश्याम जैसे खिलाड़ी को बड़े मुकाबलों के लिए तैयार किया है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और क्रिकेट प्रशिक्षकों ने खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

No comments:
Post a Comment