<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

गैस किल्लत के समाधान हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल

गैस एजेंसी से वितरण बंद कर केवल होम डिलीवरी कराए प्रशासन: रूपेश

वैश्विक संकट के बावजूद सभी को मिल रहा सिलेंडर, सरकार व प्रशासन का कार्य सराहनीय: मदन मुरारी शुक्ल


गोरखपुर। घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारु रूप से प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के प्रभारी नीरज श्रीवास्तव से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गैस बुकिंग के 48 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुझाव दिया गया कि गैस एजेंसियों से सीधे वितरण को बंद कर केवल होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू की जाए, जिससे कर्मचारियों, पेंशनरों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कंट्रोल रूम प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तत्परता से नागरिकों की सेवा में जुटा है और सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद किसी को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी और नागरिकों को प्रशासन पर भरोसा रखना चाहिए।

परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एजेंसियों से सीधे वितरण बंद कर प्रभावी होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। वहीं, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि सरकार और प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और सभी उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।

इस अवसर पर अनिल द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages