बस्ती। परिवहन आयुक्त, उ.प्र. के कार्यालयादेश के क्रम में सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के तहत 10 स्वयंसेवकों का भौतिक प्रशिक्षण 24 मार्च 2026 को बड़ेबन चौराहे स्थित यातायात कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष शर्मा (चिकित्सक) ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर तथा अन्य आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने दुर्घटना में मृत एवं घायल व्यक्तियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के संबंध में अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान हरदिया चौराहा, मनौरी तिराहा एवं जनवरी माह में हुई दुर्घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी कराया गया, जहां दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंत में स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा किट, टार्च, हेलमेट, ट्रैफिक बैटन एवं ब्रांडिंग जैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार, यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष शर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्रीमती सीमा गौतम सहित सड़क सुरक्षा मित्र स्वयंसेवक जयप्रकाश, सोमनाथ, सुशील कुमार, कुमारी मनोरमा चौधरी, पिंकी चौधरी, अनमोल चौधरी, मोहम्मद सरताज, मोहम्मद आरिफ, कमलेश एवं महेश कुमार तथा प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment