<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

विशेष कैम्प में 6.24 लाख की वसूली, वाहन स्वामियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन


बस्ती। कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से 02 दिवसीय विशेष कैम्प के तहत मंगलवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सभागार में बकाया वसूली अभियान चलाया गया।

इस विशेष कैम्प में 10 वर्ष तक की आयु के वाहनों से बकाया कर की वसूली की गई। कैम्प के दौरान स्थानीय ट्रान्सपोर्ट यूनियन, मण्डलीय ट्रान्सपोर्ट यूनियन, बस, ट्रक, टैम्पो एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों तथा वाहन स्वामियों की उपस्थिति में कुल 14 वाहनों से 6.24 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई।

कैम्प में वाहन स्वामियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने ‘वाहन 4.0’ पोर्टल पर कर निर्धारण में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी उठाया। इस पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान मुख्यालय स्तर पर शीघ्र कराया जाएगा।

इस अवसर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती माला बाजपेयी, टैम्पो/टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages