<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

योग और यज्ञ से करें नव संवत्सर का स्वागत – ओम प्रकाश आर्य

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के तत्वावधान में जिले के विभिन्न आर्य समाज मंदिरों और विद्यालयों में वैदिक यज्ञ के माध्यम से भारतीय नव वर्ष का स्वागत उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की बधाई दी और अपने घरों पर ‘ॐ’ अंकित भगवा ध्वज भी लगाया।

स्वामी दयानंद विद्यालय में शिक्षकों और बच्चों ने यज्ञ कर नए वर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रबंधक ओम प्रकाश आर्य ने विद्यार्थियों को उत्तम संकल्प दिलाते हुए वैदिक साहित्य भेंट किया।

यज्ञ के दौरान योग शिक्षक आदित्य नारायण गिरि और गरुण ध्वज पाण्डेय ने बताया कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है, जब प्रकृति में नवीनता दिखाई देती है। वृक्षों के पल्लवित और पुष्पित होने से वातावरण औषधीय गुणों से युक्त हो जाता है, जिससे पर्यावरण सुहावना बनता है।

ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि नव संवत्सर का स्वागत योग और यज्ञ के माध्यम से करना चाहिए, जिससे व्यक्ति स्वस्थ और रोगमुक्त रह सके। आदित्य नारायण गिरि ने बताया कि यज्ञ में प्रयुक्त जड़ी-बूटियां जैसे तुलसी, नीम, गिलोय, लौंग, चंदन, गुग्गुल आदि वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने ऋतु अनुकूल हवन सामग्री एवं घी से आहुतियां दीं। साथ ही वेद मंत्रों के भावार्थ समझाकर विद्यार्थियों को दिव्य संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी गई।

इस अवसर पर अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश मौर्य, अरविंद श्रीवास्तव, अनीशा मिश्रा, नितेश कुमार, अंशिका पाण्डेय, महक मिश्रा, स्वप्नल, शिवांगी, ज्योति सोनी, अंजली, मान्या जायसवाल, राधा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages