<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

एडीएम की अध्यक्षता में ईंट-भट्ठों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता




संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जय प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के ईंट-भट्ठों के नियमानुसार एवं सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती द्वारा ईंट-भट्ठा संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संचालन हेतु आवश्यक प्रदूषण अनापत्ति (एनओसी) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी भट्ठा संचालक उ0प्र0 शासन के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-6 द्वारा 03 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें, अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित सभी ईंट-भट्ठों को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संचालन में पारदर्शिता और व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर ईंट-भट्ठा संघ के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उपायुक्त राज्य कर अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, खनन निरीक्षक नरेश महतो सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages