<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

डीएम व एसपी की मौजूदगी में ई-लॉटरी से 05 देशी शराब दुकानों का चयन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में जनपद की देशी शराब दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न कराई गई।

जनपद की कुल 108 देशी शराब दुकानों में से 103 दुकानों के नवीनीकरण के पश्चात अवशेष 05 दुकानों खलीलाबाद शुगर मिल, सेमरियांवा, चकदही (पायलपार), कटाई एवं भीखाड़ाड का चयन जिला चयन समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है, जिससे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत व्यवस्थापन सुनिश्चित हो गया है।

इस अवसर पर आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) बस्ती तथा जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages