वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा है कि जिले में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। यदि किसी ने रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाई या अफवाह की आड़ में कालाबाजारी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अनावश्यक स्टॉक करने की होड़ में शामिल हों। उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रत्येक उपभोक्ता को रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डीएम ने बताया कि रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग और डिलीवरी में ओटीपी की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को पैनिक बुकिंग या गैस सिलिंडर जमा करने से बचना चाहिए, ताकि सभी को समय से गैस उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी रसोई गैस का कृत्रिम अभाव नहीं दिखना चाहिए। यदि किसी एजेंसी या बिचौलियों द्वारा गैस की कालाबाजारी करने का मामला सामने आता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
https://www.facebook.com/share/v/1GbXyv21g2/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें। ☝️☝️
No comments:
Post a Comment