वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते से निकले 10 हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी शुभ नारायण दुबे तथा साइबर टीम के आरक्षी आदर्श सिंह, आरक्षी अजय कुमार पाठक और महिला आरक्षी हेमा वर्मा को दिव्या सिंह निवासी थाना कोतवाली की ओर से शिकायत मिली कि उनके साथ साइबर ठगी कर 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल के माध्यम से संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। त्वरित प्रयासों के चलते ठगी की पूरी धनराशि 10 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
अपना पैसा वापस मिलने पर दिव्या सिंह ने थाना कोतवाली और बस्ती पुलिस को धन्यवाद देते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

No comments:
Post a Comment