<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

वामा स्वावलंबन केंद्र में प्रशिक्षुओं को ड्रेस वितरित, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की पहल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” के तत्वावधान तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से जनपद बस्ती स्थित वामा स्वावलंबन केंद्र में संचालित विभिन्न कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण योजनाओं के तहत प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन स्वरूप ड्रेस वितरित की गई।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को सम्मान स्वरूप प्रशिक्षण ड्रेस (यूनिफॉर्म/ट्रेनिंग किट) उपहार के रूप में प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें प्रशिक्षण के प्रति अधिक समर्पित बनाना है।

वामा सारथी के माध्यम से पुलिसकर्मियों के परिवारों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी स्किल्स, डिजिटल मार्केटिंग, टेलरिंग सहित अन्य कौशल आधारित पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनके माध्यम से प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस परिवारों के सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages