<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

गोरखपुर स्टेशन पर गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, सांसद रवि किशन ने संसद में उठाए मुद्दे

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को संसद में भारतीय रेलवे की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने क्षेत्र और पूर्वांचल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय बताया।

सांसद ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रेलवे के आधुनिकीकरण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज तेजी से विकसित हो रही है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार दे रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे अब केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार का प्रमुख माध्यम बन चुका है।

रवि किशन ने गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने तथा गोवा के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि पूर्वांचल के लाखों लोग रोजगार और व्यवसाय के लिए महानगरों में आते-जाते हैं, ऐसे में बेहतर रेल सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का उल्लेख करते हुए बताया कि लगभग 498.97 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत नए भवन, एयर कोंकोर्स, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे इसे विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जा सके।

सांसद ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से रेलवे क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य पूर्वांचल समेत पूरे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

https://www.facebook.com/share/v/1JSQ2fPTcR/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages