<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 32/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2)/17 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र रामभवन चौधरी निवासी पड़री, जनपद बस्ती को 17 मार्च 2026 को अक्सड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages