<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 27, 2026

दमया में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की रसधारा

- दो से नौ अप्रैल तक चलेगा नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन, अंतिम दिन होगा हवन व भंडारा


बस्ती। क्षेत्र के दमया में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक दमया स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सायंकाल चार बजे से कथा का प्रवचन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजक अगस्त प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अवध धाम की कथावाचिका कात्यायनी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दो अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगा। आठ अप्रैल को कथा विराम तथा नौ अप्रैल को हवन, प्रसाद वितरण एवं हिंदवी भोज का आयोजन किया जाएगा। बताया कि धार्मिक अनुष्ठान की मुख्य यजमान पूनम उपाध्याय दंपती होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages