वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
महादेवा (बस्ती)। विकास क्षेत्र बनकटी के महादेवा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन सोमवार को सर्व समाज के कल्याण की कामना के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन हवन-यज्ञ तथा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कथा वाचक पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हवन-यज्ञ करने से वातावरण और वायुमंडल शुद्ध होता है तथा व्यक्ति को आत्मिक शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और वह भवसागर से पार हो जाता है।
कथा के समापन अवसर पर मुख्य यजमान ओम प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी बेबी सिंह ने पूरे परिवार के साथ श्रीमद् भागवत की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर लोककल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संजय सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार शुक्ला, डॉ. राम प्रताप शुक्ला, राजेश पाल, हृदय राम अग्रहरि, लालसाहेब, लवकुश गुप्ता, विजेंद्र प्रताप सिंह, सुधांशु प्रताप सिंह, अमरेंद्र सिंह, समरेंद्र प्रताप सिंह, कार्तिक सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment