<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

जिले में हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा वातावरण


बस्ती। हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़वा समय माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा की शुरुआत बड़वा समय माता मंदिर से हुई। सैकड़ों वाहनों और झांकियों के साथ निकली यात्रा में युवा और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर अभिषेक त्रिपाठी द्वारा फलाहार और भव्य जागरण का भी आयोजन कराया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोक गायक सूर्या सिंह ने अपने भक्ति गीतों से समा बांध दिया, जिससे श्रोता देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि हिन्दू नववर्ष भारतीय संस्कृति में नई ऊर्जा, नवसृजन और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है तथा सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन उकड़ा पोखरा बाबा नगर तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर जागरण और फलाहार के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, मनोज सिंह, बलराम सिंह, राहुल, अतुल श्रीवास्तव, बंटू तिवारी, विक्की चौधरी, नींबू लाल पाठक, संजय पाण्डेय, अंकित त्रिपाठी, शिव प्रकाश सोनी, मोनू पाठक, सोनू पाठक, अखिलेश्वर पाण्डेय, रिंकू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages