गोरखपुर। उदय बोरवणकर, महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी रेल कर्मचारियों, अधिकारियों, रेल यात्रियों, रेल उपयोगकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि ट्रेनों पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेंकें, क्योंकि इससे लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड) अथवा यात्री घायल हो सकते हैं। उन्होंने ट्रेनों एवं रेल परिसरों को स्वच्छ रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
महाप्रबंधक ने कहा कि होली के अवसर पर चलाई जा रही होली विशेष ट्रेनों का उपयोग कर यात्री अपनी यात्रा को सुखद एवं आरामदायक बनाएं। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का ही प्रयोग करें।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थ साथ न रखें तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिया गया खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें। यात्रा टिकट सदैव रेलवे काउंटर, रेलवन ऐप, आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा रेलवे के अधिकृत एजेंट से ही प्राप्त करें और उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। नशे की हालत में यात्रा न करें।
यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल करने की सलाह भी दी गई है।
https://www.facebook.com/share/v/1HZfQ7HG6z/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें। ☝️☝️

No comments:
Post a Comment