<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 3, 2026

फूलों की होली संग समरसता का संदेश : गीता नगर दक्षिणी भाग द्वारा बर्ड घाट रामलीला मैदान में भव्य फाल्गुन उत्सव आयोजित


गोरखपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गीता नगर दक्षिणी भाग, गोरखपुर के तत्वावधान में फाल्गुन उत्सव का भव्य आयोजन बर्ड घाट रामलीला मैदान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं संघ विचार परिवार के परिवारों ने पहले फूलों की होली खेली तथा तत्पश्चात एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती पूनम टंडन जी एवं गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी का पाथेय सभी को प्राप्त हुआ। प्रांत प्रचारक रमेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली समरसता का पर्व है। हम सभी को भेदभाव मिटाकर एक रंग में रंग जाना चाहिए तथा ऊंच-नीच, जाति-पंथ के भेद को दूर रखकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें संदेश देता है कि प्रकृति के कण-कण में भगवान व्याप्त हैं।
कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सामाजिक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भोजपुरी लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने अपने गीतों से माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। समाज के प्रत्येक वर्ग ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, कुलपति श्रीमती पूनम टंडन जी, विभाग प्रचारक अजय नारायण, दक्षिण भाग जिला प्रचारक मनीष, नगर कार्यवाह संदीप जी, ओम जालान, प्रवीण जी, मनोज जालान, राम, नंदकिशोर, शुभम, अशोक, मनोज कश्यप, सत्यम, अमन जी, अनुराग, शैलेंद्र, अंशु मौर्य, महेश शुक्ला, शैलेश, अरुण मल्ल सहित संघ विचार परिवार के अनेक स्वयंसेवक एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages