<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

खसरा से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बस्ती। कमला देवी इंटर कॉलेज और मां गायत्री फाउंडेशन की पहल पर खसरा से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्थानीय ग्रामवासियों को खसरा के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आहार एवं पोषण विशेषज्ञ नीरज पाण्डेय ने बताया कि खसरा एक संक्रामक विषाणु से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण और पोषणयुक्त आहार सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया पाण्डेय, प्रबंधक नीरज पाण्डेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय, शिक्षक राम अच्छबर गिरी, डी.एन. चौधरी, शांति शर्मा, ममता श्रीवास्तव, ज्योति, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पद्मजा राव तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages