बस्ती। जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अमारी बाजार में भाजपा विधायक अजय सिंह द्वारा बारी समाज के पुरोधा रहे वीर शिरोमणि रूपन बारी, राष्ट्र गौरव जय कीरत बारी एवं राजा शिव दीन सिंह बारी के नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया। इस स्मृति द्वार का उद्घाटन रावत (बारी) एकता मंच बस्ती उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिव कुमार कमल बारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।
अमारी बाजार में स्थापित यह स्मृति द्वार विधायक श्री सिंह ने अपनी विधायक निधि से बनवाया है। रावत (बारी) एकता मंच के अनुरोध पर बनाए गए इस स्मृति द्वार के निर्माण के बाद अब बस्ती जिले में ऐसे स्मृति द्वारों की कुल संख्या चार हो गई है।
अखिल भारतीय बारी संघ उत्तर प्रदेश के सचिव रामभवन बारी ने कहा कि शिव कुमार कमल बारी की टीम के अथक प्रयास से कप्तानगंज, रुधौली, महादेवा और हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं।
वहीं रावत बारी एकता मंच बस्ती हर्रैया तहसील के अध्यक्ष सतीश कुमार बारी, राहुल बारी, अयोध्या प्रसाद बारी, त्रिलोकी प्रसाद एडवोकेट और सत्येन्द्र बारी ने कहा कि शिव कुमार कमल बारी द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की चर्चा न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है।

No comments:
Post a Comment