<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

श्री ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप का महेश शुक्ल ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा


बस्ती। मंगलवार को गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने बड़े वन के निकट श्री ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप का विधि-विधान से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण ऊर्जा संकट की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में एक और पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
पेट्रोल पंप के प्रबंधक ओम नारायण पाण्डेय ने बताया कि यहां उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुणवत्ता और माप में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र चौधरी, पुरूषोत्तम पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, डॉ. आशीष नारायण त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, मो. सईद, मो. आलम, विवेक गिरोत्रा, चन्द्रशेखर मुन्ना, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, विजय पाल, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल कुमार मिश्र, सन्तोष पाण्डेय, अशोक सिंह, संजय सिंह, सुधांशु चौधरी तथा इंडियन ऑयल के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages