<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह की पहल से “ऑपरेशन साथ-साथ” में टूटा परिवार जुड़ा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन साथ-साथ” अभियान के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल करते हुए एक दंपत्ति के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को दूर कर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पति-पत्नी के एक जोड़े के बीच चल रहे विवाद को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। बताया गया कि पारिवारिक कारणों, आपसी मतभेद एवं मनमुटाव के चलते दोनों के रिश्ते में काफी दूरी आ गई थी और दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

महिला थाना पुलिस की सतत कोशिशों और समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। परामर्श केन्द्र पर सुलह-समझौता कराए जाने के उपरांत दंपत्ति को महिला थाने से राजी-खुशी विदा किया गया।

इस पहल को “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages