वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर रात्रि 22.00 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीछे कटरा बाईपास के पास रात्रि लगभग 12:15 बजे तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डीजे के दो स्पीकर, 500 वाट की एक मशीन तथा एक हूटर को कब्जे में ले लिया।
इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 270, 293 बीएनएस तथा धारा 5/6 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत डीजे संचालक सुनील निषाद पुत्र राम सहाय निवासी मूड़घाट थाना कोतवाली, जनपद बस्ती के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment