<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ध्वस्त किया 19 साल का तिलिस्म, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई


नई दिल्ली। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम वह कमाल करके दिखाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल की सबसे सफल टीम बन गई। 
भारत ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बन गई है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनी। इससे पहले टूर्नामेंट के 9 एडिशन में किसी डिफेंडिंग चौंपियन ने फाइनल भी नहीं खेला था। 
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया। इससे पहले वह कीवियों से 3 मैच हारा था। इस जीत से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड से हिसाब भी चुकता हुआ। न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर दो बाद आईसीसी का खिताब जीता है। भारत ने भी उसे हारकर दो बार आईसीसी खिताब जीत लिया। 2000 में न्यूजीलैंड ने चौंपियंस ट्रॉफी जीता था। 2021 में उसने वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप का फाइनल जीता था। 
- पीएम मोदी ने दी बधाई
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी। भारत ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की जो उसका तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चौंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह शानदार जीत उनके असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बेहतरीन जज्बा दिखाया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबास, टीम इंडिया।’’

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages