<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

भाजपा आर्य नगर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का समापन


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर के आर्य नगर मंडल में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का मंगलवार को कल्याण मंडपम, सूरजकुंड में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में समरेदु सिंह, विधायक विपिन सिंह और अच्युतानंद शाही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का संचालन महामंत्री आकाश साहनी व पूरन गुप्ता ने किया, जबकि समापन सत्र की अध्यक्षता शशिकांत सिंह ने की।

पंचम सत्र में विधायक विपिन सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्य पद्धति विषय पर अच्युतानंद शाही ने जनसंघ से भाजपा तक के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बताया। वहीं समापन सत्र में समरेदु सिंह ने सोशल मीडिया और एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages