वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना नगर पुलिस व एण्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार थाना कप्तानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 56/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को 17 मार्च 2026 को फुटहिया ओवरब्रिज से बड़ेबन जाने वाले मार्ग पर स्थित शहीद स्मारक के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो ग्राम गोटवा बाजार से चुराई गई थी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने उसे ग्राम लोहरौली के गेहूं के खेत में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर खेत से दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
बरामद दूसरी बाइक के संबंध में थाना गीडा, जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 689/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment