<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

01 से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच का विशेष अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल द्वारा सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों एवं परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्कूली वाहनों की दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण उनकी फिटनेस का अभाव या त्रुटिपूर्ण फिटनेस पाया जाना है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री द्वारा भी सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगातार चिंता व्यक्त की जाती रही है। इसी के मद्देनजर शासन स्तर पर यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

अभियान के तहत सभी जनपदों में संचालित स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस जांच कराई जाएगी। साथ ही पहले जारी फिटनेस प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी वाहन को पूर्व में त्रुटिपूर्ण फिटनेस प्रमाणपत्र दिया गया है, तो उसमें सुधार करते हुए संशोधित और त्रुटिरहित फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

इसके अलावा प्रत्येक संभागीय परिवहन अधिकारी को कम से कम दो जनपदों की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। अभियान के दौरान की गई कार्यवाही की दैनिक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages