<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

सीएम डैशबोर्ड व निर्माण कार्यों की समीक्षा, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सीएम-डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित परियोजनाओं की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ डॉ. शिरीन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, एलडीएम आर.एन. मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages