<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंट में चार अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में की गई। थाना महुली के थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गणेश पुत्र रामनाथ निवासी नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड नंबर-01 सवापार अंबेडकरनगर थाना महुली, ज्ञानबहादुर पुत्र रामभरत निवासी ग्राम जमिरा थाना महुली, रामजीत पुत्र सुमेरी उर्फ रामसुमेर निवासी ग्राम ओनिया उर्फ ओनबिलाई थाना महुली तथा सोनू निषाद पुत्र फूलचंद निषाद निवासी ग्राम घोरहट थाना महुली शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages