पटना/बस्ती। भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित समारोह भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 में बस्ती जनपद के उभरते फिल्मकार व गीतकार दीपक सिंह प्रेमी को बेस्ट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी की लहर है और इसे बस्ती के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।
दीपक सिंह प्रेमी को यह सम्मान उनकी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भोजपुरी फीचर फिल्म ‘बेटी अनमोल’ के लिए मिला। इस फिल्म का निर्देशन रमाकांत प्रसाद ने किया है, जबकि इसमें प्रमुख भूमिका भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता संजय पांडेय ने निभाई है। समारोह के दौरान प्रसिद्ध गीतकार विनय बिहारी ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया।
भोजपुरी सितारों से सजी इस भव्य शाम में कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। बेस्ट एक्टर का अवार्ड अरविंद अकेला कल्लू, बेस्ट एक्ट्रेस का अंजना सिंह, जबकि सहायक अभिनेता श्रेणी में कुणाल सिंह और केके गोस्वामी को सम्मान मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संजय श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अनुपम यादव, रक्षा गुप्ता सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में बिहार के कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
अपनी सफलता पर दीपक सिंह प्रेमी ने इस सम्मान को अपने माता-पिता, मित्रों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। बस्ती के अनेक सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:
Post a Comment