<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 18 मार्च को गोरखपुर में अपने गृह जनपद का दौरा करेंगे


गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने गृह जनपद गोरखपुर पहली बार आने वाले हैं। 18 मार्च को दोपहर 1:25 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे बेतियाहाटा स्थित अपने आवास पर जाएंगे।
राज्यपाल शाम 5:45 बजे गोरखपुर मेट्रोपोलिटन द्वारा आयोजित नौका विहार में 'इंडिया न्यू ईयर सेलिब्रेशंस' में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे वे अपने आवास लौटेंगे।
19 मार्च की शाम गोरखपुर क्लब स्थित मैरिज हॉल में राज्यपाल की ओर से पारंपरिक नवारात्र फलाहार का आयोजन किया जाएगा। वे शाम 5:30 बजे वहां पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे। उसके बाद शाम 7:45 बजे अपने आवास लौटेंगे।
20 मार्च को वे दोपहर 2 बजे वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे, और 21 मार्च को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
- समर्थकों में उत्साह :
तीन साल तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहने के बाद अब तेलंगाना का राज्यपाल बनने वाले शिव प्रताप शुक्ल के आगमन को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages