बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने जानकारी दी कि चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026, गुरुवार से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि का सामूहिक संकल्प 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 6:00 बजे मंदिर परिसर में होगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन प्रातः जप, यज्ञ और सायं काल 6:00 बजे से सत्संग (प्रज्ञा पुराण) का आयोजन किया जाएगा।
त्रिपाठी जी ने बताया कि 27 मार्च को नवमी का हवन और 28 मार्च 2026 को दसवीं को पूर्णाहुति एवं सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम रखा गया है, जो दोपहर 12:00 बजे पूर्णाहुति के बाद संपन्न होगा।
उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन प्रातः जप, यज्ञ और सायंकाल सत्संग में सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित शक्तिपीठ पर पहुंचें।

No comments:
Post a Comment