<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

सुभासपा के ब्राम्हण जन चौपाल में एकजुटता पर जोर


बस्ती। बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी द्वारा बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के भैसहिया गांव में मण्डल उपाध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय के संयोजन में  ब्राम्हण जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ब्राम्हणों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये निरन्तर संघर्षशील है। सर्व समाज की एकजुटता से ही राजनीतिक, सामाजिक परिवर्तन आयेंगे। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ब्राम्हण समाज के उत्थान के प्रति गंभीर हैं। इसी के चलते ब्राम्हण समाज के लोग तेजी के साथ पार्टी से जुड़ रहे हैं। कहा कि ब्राम्हणों का हित सुभासपा में सुरक्षित है।
ब्राम्हण जन चौपाल को प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ वृजभूषण मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, चर्तुभुजी पाण्डेय, जिला महासचिव राहुल पाण्डेय आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों में एकजुटता से ही पार्टी अपने राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य हासिल करने में सफल होगी। कार्यक्रम संयोजक अरविन्द उपाध्याय ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि विचारधारा के आधार पर इस सोच को जमीनी धरातल पर मजबूती से उतारना होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवकुमार शुक्ल, अतुल कुमार उपाध्याय, सोनू तिवारी, ओंकारनाथ पाण्डेय, वैजनाथ पाण्डेय, विजय प्रकाश चौबे, गोपाल मिश्र, मुकेश शर्मा, दीपेन्द्र दूबे, सन्तोष तिवारी, हिमांशु मिश्र, हरीश मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या मंें लोग शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages