<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

स्वैच्छिक स्वच्छता कर से आत्मनिर्भर बन रहा शेखपुरा गांव, सफाई कर्मी की पहल लाई बदलाव

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में स्वच्छता को आर्थिक मजबूती से जोड़ने की एक अनोखी पहल सामने आई है। यहां तैनात सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती की सोच और प्रयास से गांव में स्वैच्छिक स्वच्छता कर की शुरुआत की गई, जिसका सकारात्मक असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

सफाई कर्मी सूरज ने घर-घर से कचरा संग्रहण के दौरान ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वेच्छा से ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में स्वच्छता कर जमा करें। उनकी अपील और व्यवहारिक संवाद का असर यह हुआ कि ग्रामीण खुशी-खुशी इस पहल से जुड़ने लगे। पहले ही दिन ग्रामीणों ने क्यूआर कोड स्कैन कर 87 रुपये जमा किए।

गांव में सभी के पास डिजिटल सुविधा न होने के कारण कचरा ठेला पर एक गुल्लक भी रखा गया है, जिसमें लोग नगद योगदान करते हैं। पिछले महीने क्यूआर कोड और गुल्लक के माध्यम से कुल 497 रुपये जमा किए गए। गुल्लक में एकत्र धनराशि को नियमित रूप से सीएससी सेंटर पर जमा कर रजिस्टर में दर्ज किया जाता है।

इस पहल के तहत अब तक ग्राम पंचायत के खाते में लगभग 2800 रुपये जमा हो चुके हैं, जबकि गुल्लक में करीब 600 रुपये और संचित हैं। इसमें प्लास्टिक कचरे से हुई आय भी शामिल है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि गांव आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहा है। यह मॉडल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages