बस्ती। राजकीय रेशम फॉर्म कजरीकुंड में रेशम विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री रेशम योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय रेशम मेला/प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश महेश कुमार शुक्ल ने किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि, विधायक हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने भी किसानों को योजना से जुड़कर स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डा. राम लखन राम और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. प्रेमशंकर ने रेशम कीट पालन और उन्नत रेशम उत्पादन तकनीकों पर जानकारी साझा की। दो प्रगतिशील रेशम उत्पादकों, श्रीमती सरपता और सुश्री चांदनी, को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मेला में स्वयं सहायता समूह, रेशम विभाग, दुग्ध विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग और कृषि विभाग के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर पांडे ने किया, जबकि सहायक निदेशक रेशम, बस्ती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राज मंगल चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पी. के. मिश्रा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा बस्ती के जिला अध्यक्ष नवीन दुबे और 400 से अधिक कृषकगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment