<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी एवं नाली मरम्मत तथा अवैध कट्स को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने एनएचएआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस और क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनपद में क्रेन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि गलत साइड चलने एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर चालान किया जाए। साथ ही मालवाहक वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने एवं आवश्यक संकेतकों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाने तथा सीट बेल्ट और हेलमेट के उपयोग को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि सभी स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा परमिट और फिटनेस की नियमित जांच की जाए। अनफिट वाहनों को तत्काल बंद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलना चाहिए।

एआरटीओ द्वारा जानकारी दी गई कि 15 वर्ष से अधिक पुराने 418 वाहनों को निष्प्रयोज्य किया गया है तथा 2000 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं 150 स्कूली वाहन अनफिट पाए जाने पर उनकी सूची संबंधित थानों को भेज दी गई है।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, यातायात निरीक्षक परमहंस सहित एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages