<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 2, 2026

होली से पहले वेतन-पेंशन मिलने पर कर्मचारियों ने मनाया उत्सव, मुख्यमंत्री को दी बधाई


गोरखपुर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने होली से पूर्व सभी कर्मचारियों को समय से वेतन, पेंशन व मानदेय प्राप्त होने पर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और फूलों से सराबोर कर हर्ष व्यक्त किया तथा योगी आदित्यनाथ, आरबीआई, जिलाधिकारी एवं मुख्य कोषाधिकारी को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों का भी फूलों की वर्षा कर आभार व्यक्त किया गया। परिषद के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि पीठाधीश्वर भी हैं। उनका स्वभाव करुणामयी है और वे जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर वर्ष 2013 में कर्मचारी समाज से किया गया वादा भी पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, उपाध्यक्ष अनुप श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, निशार अहमद, इजहार अली, बंटी श्रीवास्तव, सरिता सिंह, विनीता सिंह, रीता सिंह, बलराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages