<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 1, 2026

नकहा जंगल गुड्स शेड का प्लेटफॉर्म-9 हुआ विस्तारित, 750 मीटर लंबाई के साथ शुरू

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। इसी क्रम में नकहा जंगल गुड्स शेड, गोरखपुर स्थित गुड्स प्लेटफॉर्म संख्या-9 के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य को पूर्ण कर उसका सफलतापूर्वक कमीशनिंग कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म की लंबाई को 690 मीटर से बढ़ाकर 750 मीटर कर दिया गया है, जबकि इसकी चौड़ाई 20 मीटर निर्धारित की गई है। बढ़ी हुई लंबाई के कारण अब लंबी मालगाड़ियों की लोडिंग और अनलोडिंग अधिक सुगमता से की जा सकेगी।

नकहा जंगल गुड्स शेड के इस प्लेटफॉर्म का निर्माण हेवी लोडेड ट्रकों के अनुरूप विशेष रूप से मजबूत आधार संरचना के साथ किया गया है, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही से सतह को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इससे न केवल माल ढुलाई की प्रक्रिया सुरक्षित होगी, बल्कि कार्य की गति भी तेज होगी।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विस्तार से माल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्लेटफॉर्म के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages