<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

प्रभु से संबंध के लिए सच्चा प्रेम और समर्पण जरूरी - ब्रह्मचारी शिवबली चौबे


बस्ती। बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रभु संबंध अभियान व श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन ब्रह्मचारी शिवबली चौबे जी महाराज ने कहा कि प्रभु (ईश्वर) से संबंध स्थापित करने के लिए हृदय में सच्चा प्रेम, अटूट विश्वास और निरंतर स्मरण आवश्यक है। इसके लिए व्यक्ति को प्रतिदिन प्रार्थना, भक्ति (सुमिरन), सेवा और पवित्र जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।
स्टेशन रोड स्थित एक होटल परिसर में आयोजित कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान को केवल ज्ञान या कर्म से नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम से प्राप्त किया जा सकता है। मनुष्य को चाहिए कि वह ईश्वर को अपना सखा, माता, पिता या स्वामी मानकर अपना सुख-दुःख साझा करे, जिससे समर्पण और निस्वार्थ प्रेम का भाव विकसित हो।
उन्होंने कहा कि सांसारिक कार्यों में व्यस्त रहते हुए भी मन में प्रभु के नाम (कृष्ण, राम, हरि) का निरंतर जप करते रहना चाहिए और हर वस्तु में ईश्वर के अस्तित्व को महसूस करना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता, गाय को रोटी और पक्षियों को दाना देना भी ईश्वर की सेवा के समान है, क्योंकि प्रभु हर प्राणी में निवास करते हैं।
ब्रह्मचारी जी ने कहा कि भक्तों की सेवा करने से भी भगवान प्रसन्न होते हैं। पवित्र ग्रंथों का नियमित पाठ करें और ईश्वर से उसी प्रकार संवाद करें जैसे किसी मित्र से करते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी प्रभु पर विश्वास बनाए रखें, वे ही सही मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने लोगों से गलत कार्यों से दूर रहकर आत्म-सुधार पर ध्यान देने का आह्वान किया।
कथा के अंत में आरती व प्रसाद वितरण के साथ दूसरे दिन का समापन हुआ। इस दौरान भजन गायक संजय जी ने कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर विवेक गिरोत्रा, सुनील कुमार गुप्ता, संजय द्विवेदी, गौरव साहू, रोहन गुप्ता, भावेश कुमार पाण्डेय, विजय गुप्ता, दिनेश चंद्र जायसवाल, हिमांशु सोनी, बसंत लाल पंसारी, शिव कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, संजय गाड़िया, हरिशंकर गुप्ता, रामकृष्ण वर्मा, आशुतोष पांडे, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, संतोष सोनी, ध्रुव कुमार गुप्ता, रविंद्र तिवारी, युग अग्रवाल, कुणाल कसौधन, अर्थव पाण्डेय, गौरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages