वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
मिली जानकारी के अनुसार विधायक के भांजे शैलेश यादव अपनी कार से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस्ती-बांसी मार्ग पर रुधौली क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना की खबर मिलते ही विधायक महेंद्र नाथ यादव, परिजन व समर्थक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
https://www.facebook.com/share/v/17zmgMmo33/
वीडियो खबर के लिए ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें☝️☝️


No comments:
Post a Comment