<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 12, 2026

बोर्ड परीक्षा में 884 परीक्षार्थी शामिल, 57 रहे अनुपस्थित


बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत गुरुवार को बस्ती में विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुईं।
प्रथम पाली में 14 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 323 परीक्षार्थियों में से 300 उपस्थित रहे, जबकि 23 अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 37 परीक्षार्थियों में सभी 37 छात्र उपस्थित रहे और कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा।
द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा 66 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 581 परीक्षार्थियों में से 547 उपस्थित हुए, जबकि 34 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages