वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित वन स्टॉप सेंटर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं को फल एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित कर उनके प्रति सम्मान और प्रोत्साहन का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment